Vande Bharat trains
रांची (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को रविवार को झारखंड की राजधानी रांची से टाटानगर-पटना समेत 6 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat trains) की सौगात दी।
प्रधानमंत्री ने रांची से ऑनलाइन इन 6 बंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जब वह रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे तब एक बहन ने उन्हें जावा दिया। उन्होंने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए करमा पर्व के लिए झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी। प्रकृति के साथ नहीं देने के कारण कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाने के कारण प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों से क्षमा मांगी। उन्होंने 660 करोड़ रूपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने छह बंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया। अत्याधुनिक बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इन मार्गों पर कनेक्टिविटी में सुधार करेंगीः
1 टाटानगर - पटना
2 भागलपुर - दुमका- हावड़ा
3 ब्रहमपुर - टाटानगर
4 गया - हावड़ा
5 देवघर - वाराणसी
6 राउरकेला - हावड़ा
ये ट्रेनें देवबर (झारखंड) में वैद्यनाथ धाम, वाराणसी (उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में कालीघाट, बेलूर मठ आदि जैसे तीर्थ स्थलों तक आवागमन के तीव्र गति वाले परिवहन प्रदान करके क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी।
पहली वंदे मेट्रो आज से भुज- अहमदाबाद के बीच चलेगी
भुज (गुजरात)। छोटी एवं मध्यम दूरी यात्रा न्यूनतम समय में पूरी करने में सक्षम बंदे मेट्रो ट्रेन, रेलवे को ऐसे यात्री वापस हासिल करने में मदद करेगी जिन्होंने जनरल कोच में भीड़भाड़ और अव्यवस्था के कारण सफर करना छोड़ दिया है। बंदे भारत एक्सप्रेस के तकनीकी प्लेटफार्म पर विकसित बंदे मेट्रो का 12 कोच वाला रैक तीन हजार से अधिक लोगों को बिना किसी आरक्षण के, सामान्य टिकट पर उनके छोटी एवं मध्यम दूरी के गंतव्य तक वातानुकूलित कोच में गद्दीदार सीटों पर पहुंचाने में सक्षम है। हालांकि इसके लिए किराया कुछ अधिक रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में देश की पहली बंदे भारत मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दो शहरों के बीच यात्रा समय को घटाने वाली इस इंटरसिटी ट्रेन सेट से स्थानीय स्तर पर लोगों के यात्रा अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। पहली बंदे मेट्रो गुजरात में भुज और अहमदाबाद के बीच (352 किलोमीटर) चलेगी और गांधीधाम, अंजार, भचाऊ, ध्रारंध्रा, सामख्याली, हलबाड़, विरमगाम, चांदोलिया और साबरमती स्टेशनों को जोड़ेगी। बंदे मेट्रो ट्रेनें शहर के केंद्र से परिधीय शहरों को जोड़ेंगी।
Editorial

Editorial

Next Story