Bhajanlal Sharma
जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर (कासं)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) के सतत् विकास के लिए विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना बेहद जरूरी है, जिससे आपणो अग्रणी राजस्थान की संकल्पना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर समस्त संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर्स के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास, आमजन को स्वच्छ वातारण, युवाओं को रोजगार तथा बुनियादी ढांचे के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारीगण कार्ययोजना के अनुरूप इन लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से अपने घर का सपना हो रहा साकार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) (ग्रामीण) के तहत प्रदेश में जरूरतमंद लोगों के अपने घर का सपना जल्द साकार होगा। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया कि पंचायत समिति स्तर पर कार्ययोजना बनाकर आवासों के स्वीकृति स्तर के कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने समस्त जिला कलक्टर्स को निर्देश दिए कि आवास निर्माण के कुल आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लंबित प्रस्तावों की जल्द स्वीकृति जारी की जाए।
17 सितंबर से होगी 'स्वच्छता ही सेवा' (Cleanliness is service)
अभियान की शुरूआत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi) जी के विजन से विगत 10 वर्षों से संपूर्ण देश में स्वच्छता का अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने स्वायत्त शासन विभाग एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया कि प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान को वृहद् स्तर पर सफल बनाया जाए। उन्होंने जिला कलक्टर्स को निर्देशित किया कि समस्त शहरी निकायों में इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाए। उन्होंने समस्त जिलों में शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 'वेस्ट टू आर्ट' उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाए, शहर के फूड स्ट्रीट वाले स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने जिला कलक्टर्स को सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केन्द्र के लिए लम्बित भूमि आवंटन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
राज्य स्तरीय 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' (Chief Minister Employment Festival) का होगा आयोजन मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रदेश में 17 सितंबर को राज्य - स्तरीय 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोजगार उत्सव का आयोजन जिला स्तर पर भी किया जाए।
विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचों का विकास बेहद जरूरी है, जिससे आमजन की जरूरी आवश्यकताएं भी पूरी होती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ऊर्जा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय विकास एवं आवासन, गृह, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, उद्यानिकी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा पशुपालन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होने के बाद तय समय में उस कार्य को पूरा करने के लिए जिला कलक्टर्स व संबंधित विभाग निरंतर मॉनिटरिंग करे।
Editorial

Editorial

Next Story