Ministry of Ayush
नई दिल्ली। केन्द्रीय आयुष (Ministry of Ayush) राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव की संकल्पना में आयुर्वेद क्षेत्र में शोध के साथ ही आयुर्वेद के बारे में जनजागृति करने हेतु ‘देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान आयोजित करने के लिए तैयारी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जाधव ने कहा कि मैंने ये देखा है कि बीमारी के आखिरी स्टेज में भी आयुर्वेद ने लोगों का उपचार किया है। हमें मिलजुलकर आयुर्वेद के उपचार को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सामान्य मेडिकल स्टोर की तरह जगह-जगह आयुष के स्पेशल मेडिकल स्टोर खोले जाने चाहिए।
सचिव आयुष वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से बहुत बड़ी सफ़तला अर्जित करके दिखाएंगे। एनसीआईएसएम अध्यक्ष वैद्य जयंत देव पुजारी ने कहा कि इसकी सफलता के लिए मंत्रालय के सभी संस्थान समग्र रूप से कार्य कर रहे हैं। अभियान में एक माह में एक करोड़ से अधिक नागरिकों का प्रकृति परीक्षण किया जा सकेगा। अभियान के माध्यम से शोध क्षेत्र का सबसे बड़ा रिसर्च सैंपल साइज़ प्राप्त होगा जिससे यह भ्रांति दूर की जा सकेगी कि आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध कार्य नहीं होते। कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा, पतंजलि आयुर्वेद के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने भी सहभागिता दर्ज की।
Next Story