✕
लालबाग चा राजा पंडाल में एक्ट्रेस संग कर्मचारियों ने की हाथापाई
By EditorialPublished on
लोकप्रिय शो ‘पांड्या स्टोर’ और ‘कुमकुम भाग्य’ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री सिमरन बुधरूप ने हाल ही में प्रसिद्ध लालबाग चा राजा पंडाल (Lalbagh Cha Raja) में उनके और उनकी मम्मी के साथ हुई एक हैरान कर देने वाली घटना के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है।

x

मुंबई। लोकप्रिय शो ‘पांड्या स्टोर’ और ‘कुमकुम भाग्य’ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री सिमरन बुधरूप ने हाल ही में प्रसिद्ध लालबाग चा राजा पंडाल (Lalbagh Cha Raja) में उनके और उनकी मम्मी के साथ हुई एक हैरान कर देने वाली घटना के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। अपनी मां के साथ आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल गई सिमरन ने इंस्टाग्राम पर इस दर्दनाक अनुभव को शेयर किया है, जिसने उन्हें हैरान और निराश कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं अपनी मां के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबाग चा राजा गईं जहां कर्मचारियों ने उनके साथ हाथापाई की। अपनी पोस्ट में, सिमरन ने विस्तार से बताया कि कैसे उनके दर्शन के दौरान चीजें बदतर हो गईं। जब वह कतार में थीं तो उनकी मां जो उनके पीछे खड़ी थीं उन्होंने अपने फोन से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, एक कर्मचारी ने उनकी मां के हाथ से फोन छीन लिया और जब उन्होंने उसे वापस लेने की कोशिश की तो उसने उन्हें धक्का दे दिया। सिमरन ने दावा किया कि विवाद के दौरान उनके साथ भी बहुत बुरा व्यवहार किया गया। सिमरन ने इंस्टाग्राम पर घटना का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक महिला बाउंसर से बहस करते दिखाई दे रही हैं जबकि उनकी मां उन्हें दूर खींचने की कोशिश कर रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
