Bhikshu Bhakti
मुंबई। मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकेश कुमार में सानिध्य में तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा "आराधना-आराध्य की" भिक्षु भक्ति (Bhikshu Bhakti) का आयोजन 16 सितम्बर को शाम 8 बजे महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में रखा गया है। हिम्मत सिंह बाबेल, विनोद बोहरा, ललित बापना, दीपक चोरडिया व सुनिल कोठारी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मुनिश्री के सानिध्य में पोस्टर विमोचन स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारियों ने किया। आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन, तेरापंथी सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक एवं स्थानीय श्रावक समाज आयोजन की तैयारियों में लगा हुआ है।
Next Story