✕
विले पार्ले में विकास महोत्सव का आयोजन
By EditorialPublished on
साध्वी शकुन्तला कुमारी के सानिध्य में विकास महोत्सव (Vikas Mahotsav) आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी अध्यात्म जगत के महातेजस्वी सूर्य थे। साध्वी संचितयशा ने कहा कि आचार्य तुलसी मानवता की वसुन्धरा पर नैतिक जीवन-मूल्यों की फसल उगाने वाले एक दिव्य दृष्टि संपन्न महामानव थे।

x

मुंबई। साध्वी शकुन्तला कुमारी के सानिध्य में विकास महोत्सव (Vikas Mahotsav) आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी अध्यात्म जगत के महातेजस्वी सूर्य थे। साध्वी संचितयशा ने कहा कि आचार्य तुलसी मानवता की वसुन्धरा पर नैतिक जीवन-मूल्यों की फसल उगाने वाले एक दिव्य दृष्टि संपन्न महामानव थे। साध्वी जागृत प्रभा ने विचार रखे। मंगल गीत का संगान रेखा कोठारी, कुसुम कोठारी, भावना डागलिया ने किया। सुशील खटेड़, गंभीरमल डागलिया, तरुण गुंदेचा, युवक परिषद अध्यक्ष महेन्द्र वडाला, महिला मण्डल अध्यक्ष रेखा कोठारी, मंत्री अंकिता वडाला , दीपक डागलिया, मुंबई सभा संगठन मंत्री अनिल बाफना, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका रीना बाफना एवं कल्पेश वडाला ने विचार रखे। सोहनलाल धाकड़, शांतिलाल वडाला, भूपेन्द्र डागलिया, सुनील वडाला, शिल्पा डागलिया, भावना डागलिया, कुमकुम जैन, पुष्पा खटेड़, पुष्पा रामपुरिया, सुशीला वडाला, पुष्पा वडाला, सुमित्रा वडाला की उपस्थिति रही। संचालन साध्वी रक्षित यशा ने किया।
Next Story
Related News
X

