Kshamapana ceremony
मुंबई। क्षमापना समारोह (Kshamapana ceremony) का आयोजन साध्वी शकुन्तला कुमारी के सान्निध्य में हुआ। आयोजन में उन्होंने कहा पर्यूषण महापर्व का हृदय स्थल है खमत खामणा। वीर पुरुष दूसरों के कटु वचनों को विस्मृत कर मित्रता स्थापित कर लेता है। आज के दिन सब प्रेम से मिलजुलकर रहने का प्रयास करें। साध्वी संचितयशा ने कहा कि क्षमा दिवस पर संकल्प करें। हमें अपने जीवन के प्रांगण में मैत्री के कल्पवृक्ष को सिंचन देना है। साध्वी रक्षितयशा ने मैत्री गीत का संगान कर भाव विभोर कर दिया। साध्वी जागृतप्रभा ने कहा कि भूल चुभन है, क्षमा सुमन है। मुकेश कोठारी, युवक परिषद् अध्यक्ष महेन्द्र वड़ाला व शांतिलाल कोठारी ने विचार रखे। रॉकी कोठारी, अश्विन परमार, ओमप्रकाश चोरड़िया, गिरीश सिंघवी, प्रकाश बोहरा, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी, मंत्री अंकिता वडाला की उपस्थिति रही। संचालन सुनील वडाला ने किया। यह जानकारी अनिल बाफना ने दी।
Next Story