✕
कांदिवली में क्षमा याचना समारोह
By EditorialPublished on
साध्वी मंगलप्रज्ञा के सानिध्य में क्षमायाचना कार्यक्रम (Kshama Yachana ceremony) का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भार मुक्ति का दिन है। जिंदगी की पीड़ा दायक अतीत की कथा को समाप्त करें।

x

मुंबई। साध्वी मंगलप्रज्ञा के सानिध्य में क्षमायाचना कार्यक्रम (Kshama Yachana ceremony) का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भार मुक्ति का दिन है। जिंदगी की पीड़ा दायक अतीत की कथा को समाप्त करें। फॉरगेट और फॉरगिव इन सूत्रों को याद करें, लेट गो करना सीखें। यह पर्व आनंद की अनुभूति लेकर आया है। साध्वी राजुलप्रभा साध्वी सुदर्शनप्रभा साध्वी अतुलयशा साध्वी चैतन्यप्रभा साध्वी शौर्यप्रभा ने मैत्री गीत का संगान किया। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने कृतज्ञता व्यक्त की। मंत्री प्यारचंद मेहता ने आभार ज्ञापित किया। कोषाध्यक्ष भगवतीलाल धाकड़ ने भी विचार रखे। संचालन मुंबई सभा उपाध्यक्ष दलपत बाबेल ने किया।
Next Story
Related News
X

