✕
अजित पवार ने नकारी सीएम पद की मांग करने की बात
By EditorialPublished on
इस बैठक के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने अमित शाह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद मांगा था। हालांकि, अब अजित पवार ने इस दावे को सिरे से नकार दिया है।

x

मुंबई। महाराष्ट्र में कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव (Vidhansabha elections) का आयोजन किया जाना है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने महाराष्ट्र का दौरा किया था और भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने अमित शाह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद मांगा था। हालांकि, अब अजित पवार ने इस दावे को सिरे से नकार दिया है। अजित पवार ने इस बात से भी इनकार कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की 25 विधानसभा सीटों पर दोस्ताना लड़ाई का प्रस्ताव दिया है। अमित शाह के साथ बैठक के बाद खबरें आई थीं कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने महाराष्ट्र में बिहार पैटर्न लागू करने और विधानसभा चुनाव के बाद खुद को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। साथ ही ये भी खबरें थीं कि जिन सीटों को लेकर दलों में खींचतान है ऐसी 25 सीटों पर फ्रेंडली फाइट का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि, अजित पवार ने इन सभी दावों का खंडन कर दिया है।
Next Story
Related News
X

