Samvatsari festival
मुंबई। मेवाड संघ द्वारा गोरेगांव मेवाड भवन में साध्वी प्रफुल्ला मसा के सानिध्य में संवत्सरी महापर्व मनाया गया। संघ अध्यक्ष भैरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में मौजूदगी रही। महासती ने कहा कि पर्यूषण पर्व मानव को उत्तम गुण अपनाने की प्रेरणा देता है। यह पर्व मनाने का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध बनाने के लिए आवश्यक उपक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना होता है। पर्यावरण का शोधन इसके लिए वांछनीय माना जाता है। आत्मा को पर्यावरण के प्रति तटस्थ या वीतराग बनाए बिना शुद्ध स्वरूप प्रदान करना संभव नहीं है। इस दृष्टि से कल्पसूत्र या तत्वार्थ सूत्र का वाचन और विवेचन किया गया है। रात को पौषध का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दूसरे दिन उपवास, बेला, तेला, अठ्ठाई, मासखमण करने वाले श्रावक श्राविकाओ का सामूहिक पारणा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संरक्षक चतरलाल लोढ़ा, मेवाड भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेडा, महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिघंवी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष भगवती कोटीफोडा कन्या मंडल कोषाध्यक्ष हिनल बम्बोरी ने विचार रखे।
Next Story