Crown Prince of Abu Dhabi
नई दिल्ली (एजेंसी)। अबू धाबी (Abu Dhabi) के क्राउन प्रिंस (Crown Prince) शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्र.म. मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। रविवार को अल नाहयान दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के पहले दिन अल नाहयान और प्र.म. मोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्रों में बातचीत हुई। विदश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, एक करीबी दोस्त का गर्मजोशी से स्वागत। प्र.म. मोदी ने हैदराबाद ने हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन । मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।
अल नाहयान का पहला आधिकारिक भारत दौरा :
क्राउन प्रिंस के रूप में अल नाहयान का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा रु है। मंत्रालय ने बताया कि भारत और अबू धाबी के बीच न ऐतिहासिक रूप से करीब और मित्रवत संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों 5 में कई क्षेत्रों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक र साझेदारी गहरी हुई है। जिनमें व्यापार, निवेश, राजनीतिक, संपर्क, उर्जा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं।
Next Story