✕
ठाणे में जल ही जीवन पर कार्यक्रम
By EditorialPublished on
ठाणे उपसंघ में चातुर्मास के अंतर्गत महिला मंडल ने जल जीवन पर नाटिका, स्पीच, निबंध, प्रश्नमंच, कविता आदि का आयोजन किया।

x

मुंबई। ठाणे उपसंघ में चातुर्मास के अंतर्गत महिला मंडल ने जल जीवन पर नाटिका, स्पीच, निबंध, प्रश्नमंच, कविता आदि का आयोजन किया। महिलाओं ने हरे रंग की साडी पहन कर प्रकृति का धन्यवाद ज्ञापित किया। साध्वी मुक्ति प्रभा मसा ने जल ही जीवन पर प्रवचन दिया। कार्यक्रम सफल बनाने अध्यक्ष रेखा सिंघवी, मंत्री नम्रता मांडोत, कोषाध्यक्ष सुनीता चंडालिया एवं सदस्यों का सहयोग रहा। उपसंघ अध्यक्ष विनोद तातेर, मंत्री भरत सावला, कोषाध्यक्ष प्रवीण वडाला, चातुर्मास समिति अध्यक्ष अशोक गेलड़ा, मंत्री महेन्द्र चंडालिया व कोषाध्यक्ष विपिन तातेड की उपस्थिति रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष सियाल एवं मोहित तलेसरा ने दी।
Next Story
Related News
X

