pakisthani aam
नई दिल्ली (एजेंसी)। एक तरफ बांग्लादेश (bangladesh) सुलग रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) 'मैंगो डिप्लोमेसी' (Mango Diplomacy) के जरिए भारत के विपक्षी सांसदों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है। भाजपा (BJP) ने दावा किया है कि दिल्ली (Delhi) स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत 7 भारतीय सांसदों को आम के कार्टन भिजवाए हैं। एक दूसरे के प्रति रिश्तों में मधुरता के तौर पर मैंगो डिप्लोमेसों का इस्तेमाल होता रहा है।
राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों को पाकिस्तानी दुतावास से आम मिलने पर भाजपा विपक्ष पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता अमित मालवीय
(Amit Malviya)
ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, पाकिस्तान उच्चायोग इन चुनिंदा 7 भारतीय सांसदों को आम के कार्टन क्यों भेजेगा? राहुल गांधी, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मोहिब्बुल्लाह नदवी, जिया उर रहमान बर्क, अफजाल अंसारी और और इकरा हसन। कुछ लोगों को आम कौन भेजता है, इससे भी पहचान जा सकता है ।
पाकिस्तान से इनके नापाक रिश्ते : गिरिराज
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश का आम अच्छा नहीं लगता मगर राहुल और उनके टुकड़े टुकड़े गैंग को पाकिस्तान से जब आम आता तो इसके स्वाद अच्छे लगते हैं। क्या 'मैंगो डिप्लोमेसी' में पाकिस्तान के साथ कोई डील तो नहीं हो रहा ?
मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी कुछ समय पहले कहे थे कि उन्हें यूपी का आम उन्हें अच्छा नहीं लगता है। पाकिस्तान की एंबेसी ने उन्हें आम भेजे हैं। पाकिस्तान के आम के साथ-साथ और क्या-क्या चीज चीज अच्छी लगती हैं, राहुल गांधी बताएं। मोदी को हटाने के लिए कुछ नया मांगने गए हैं क्या पाकिस्तान से? पाकिस्तान से इनके नापाक रिश्ते हैं।
शेख हसीना भी भेजती थीं आम
बता दें कि आम पारंपरिक रूप से कूटनीतिक हथियार के रूप में काम करते रहे हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री मोदी के पदभार संभालने के बाद से लगभग हर साल उन्हें आम भेजती थीं। उन्होंने इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आम भेजे थे।
नवाज शरीफ ने भी की थी मैंगो डिप्लोमेसी
गौरतलब है कि साल 2015 में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी की घटनाओं के बीच तत्कालीन पाक प्र.म. नवाज शरीफ ने 'मैंगो डिप्लोमेसी' के जरिए दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। नवाज शरीफ ने तब प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए आम भेजे थे। प्र.म. मोदी का अलावा पाकिस्तान से तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए भी आम भेजे गए थे।
Next Story