Meena's death
मुंबई। सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के समाचार सुनकर मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। मीणा का गुरुवार को उदयपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मुंबई में रहने वाले मेवाड़ प्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। मीणा का कार्यकर्ताओं व जनता से सीधा जुड़ाव था व वे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। प्रवासी भाजपा नेता हमेर पालीवाल, शंकरलाल कोलावत, मोहनलाल जैन, दलीचंद, रतन केदावत, रोशन केलावत, कांतिलाल मोठावत, गोविंद, हीरालाल कोलावत, लक्ष्मीचंद पटेल, पूंजालाल, गंगाराम पटेल, रमेश सुथार, रमेश प्रजापत, तेजाराम सहित प्रवासियों ने मीणा के निधन पर दुःख प्रकट किया।
Next Story