✕
हॉकी टीम ने जीता कांस्य
By EditorialPublished on
भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Hockey team) ने गुरूवार को स्पेन (spain) को हराकर पेरिस ओलंपिक (paris olympics) का कांस्य पदक (bronze medal) जीता है। भारत (India) ने पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इससे पहले 1968 में मैक्सिको और 1972 में म्युनिख ओलंपिक में भारत ने कांस्य जीता था। इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है।

x
पेरिस (एजेंसी)। भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Hockey team) ने गुरूवार को स्पेन (spain) को हराकर पेरिस ओलंपिक (paris olympics) का कांस्य पदक (bronze medal) जीता है। भारत (India) ने पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इससे पहले 1968 में मैक्सिको और 1972 में म्युनिख ओलंपिक में भारत ने कांस्य जीता था। इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है।
भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा। वहीं स्पेन के लिए मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया। भारत के गोलकीपर के लिए ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था। खिलाड़ियों ने श्रीजेश को ये जीत समर्पित की है। ओलंपिक में 44 साल बाद स्वर्ण जीतने का भारतीय हॉकी टीम का सपना जर्मनी ने तोड़ दिया था। सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों भारत को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने 2-1 से जीत हासिल करके लगातार दूसरी बार कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हराया था। भारतीय हॉकी टीम ने 13वीं बार ओलंपिक में मेडल जीता है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए।
आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी'
हॉकी टीम के ऐतिहासिक मेडल पर प्र.म. मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बधाई दी है। प्र.म. मोदी ने कहा कि इस जीत को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारत ने 50 साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है। टीम को बधाई देते हुए प्र.म. मोदी ने लिखा, एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी ! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया।

Editorial
Next Story
Related News
X
