Mewar Bhawan
मुंबई। मेवाड भवन (Mewar Bhawan) गोरेगांव में मेवाड़ संघ मुंबई के तत्वावधान में चल रहे साध्वी प्रफुल्ला मसा, दक्षिता मसा, डॉ. उदिता मसा, विशुद्धि मसा, गरिमा मसा, महिमा मसा, प्रणया मसा व महती मसा के चातुर्मास (Chaturmas) में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। संघ महामंत्री प्रकाश नाहर ने बताया कि संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा के नेतृत्व में धार्मिक सामाजिक कार्य जारी हैं। चातुर्मास के दौरान सभी उपसंघों को एक-एक दिन की सेवा दी गई है, जिसमें उपसंघों के सदस्य मेवाड़ भवन पहुंच रहे हैं। महासती के सानिध्य में होने वाले दैनिक प्रवचनों के बाद दोपहर में महिलाओं और युवतियों के लिए आध्यात्मिक क्लास का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उन्हें जैन धर्म व आगम से जुड़े हुए सूत्रों को सिखाया जा रहा है। यह जानकारी संघ कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर ने दी।
Next Story