Agroha Development Trust
मुंबई। अग्रोहा विकास ट्रस्ट (Agroha Development Trust) केंद्रीय समिति मुंबई ने मॉनसून अग्रवाल मिलन आनंदोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में 62 अग्रोहा समितियों से अग्रबंधु आए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। आनंदोत्सव में मनोरंजन के साथ अलग-अलग गेम खेले गए। जिसमें डीजे पूल, संगीत कार्यक्रम, आउटडोर, इनडोर खेल, हाउजी, नृत्य का लुत्फ उठाया। केंद्रीय अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सचिव अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल सक्रिय रहे। उपाध्यक्ष महावीर गुप्ता, प्रचार मंत्री महेश अग्रवाल, मुंबई महिला समिति अध्यक्ष रेखा गोयल, महामंत्री वंदना गर्ग, कोषाध्यक्ष संगीता गोयल के अलावा सभा समितियों के पदाधिकारी व सदस्यों ने आयोजन सफल बनाया।
Next Story