✕
अमिताभ का नाम जुड़ने पर फिर भड़कीं जया बच्चन
By EditorialPublished on
एक्ट्रेस (Actress) और पॉलिटिशियन (Politician) जया बच्चन (Jaya Bachchan) लगातार अपने संसद में दिए गए बयानों से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में संसद में राज्यसभा (Rajya Sabha) डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह (Deputy Chairman Harivansh Narayan Singh) ने उन्हें जया अमिताभ बच्चन कहा था, जिससे एक्ट्रेस भड़क गई थीं। अब दोबारा संसद में अमिताभ बच्चन का नाम जोड़े जाने पर जया बच्चन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। एक्ट्रेस (Actress) और पॉलिटिशियन (Politician) जया बच्चन (Jaya Bachchan) लगातार अपने संसद में दिए गए बयानों से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में संसद में राज्यसभा (Rajya Sabha) डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह (Deputy Chairman Harivansh Narayan Singh) ने उन्हें जया अमिताभ बच्चन कहा था, जिससे एक्ट्रेस भड़क गई थीं। अब दोबारा संसद में अमिताभ बच्चन का नाम जोड़े जाने पर जया बच्चन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
हाल ही में संसद में सभापति जगदीप धनखेड़े (Jagdeep Dhankhede) ने जया बच्चन को संबोधित करते हुए उन्हें श्रीमति जया अमिताभ बच्चन कहा था। इस पर वेटरन एक्ट्रेस ने भड़कते हुए उनसे सवाल किया, सर, क्या आपको अमिताभ का मतलब पता है?
इस पर सभापति जगदीप धनखेड़े ने पलटवार कर कहा, बदल लीजिए, मैं बदलवा दूंगा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे अपनी शादी और पति के साथ एसोसिएशन पर गर्व है।
जया के जवाब पर फिर सभापति ने कहा, माननीय सदस्य गण, जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है। और जो यहां सबमिट किया जाता है, उसके लिए बदलाव की प्रक्रिया है। इस बदलाव का लाभ मैंने खुद उठाया था 1989 में। बदलाव की प्रक्रिया हर सदस्य के लिए है।
इस पर जया बच्चन ने उन्हें टोकते हुए कहा, नहीं सर, मुझे अपने नाम, अपने पति और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। ये आभा का महत्व है, जो मिट नहीं सकता। मैं बहुत खुश हूं।
जया बच्चन के टोकने पर सभापति उन्हें लगातार चुप करवाते रहे, लेकिन वो नहीं रुकीं और आगे कहा, ये ड्रामा आप लोगों ने नया शुरू किया है। पहले नहीं था। मेरा मुंह मत खुलवाइए। आगे सभापत्ति जगदीप धनखेड़े ने सभा को संबोधित कर रहा, मैं आपको बताना चाहता हूं, मैं फ्रांस गया था, मैं नोरमंडी के होटल में गया था। मुझे मैनेजमेंट द्वारा बताया गया था कि हर ग्लोबल आइकन की फोटो वहीं दिखाई जाती है। मैं सीड़ियों से ऊपर गया, वहां फोटोग्राफ थी। वहां अमिताभ बच्चन की भी फोटी थी। ये 2004 की बात है। तो मैम पूरे देश को उन पर गर्व है।
सभापति महोदय ने जब आगे मनोहर लाल खट्टर का नाम लिया, तो जया बच्चन ने उन्हें टोकते हुए कहा, सर इनके नाम के आगे इनकी पत्नी का नाम भी लगा दीजिए। जया की ये बात सुनकर सभापति हंस पड़े। इस पर एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं इसके खिलाफ नहीं है, लेकिन ये गलत है।
इससे पहले भी अमिताभ का नाम जुड़ने पर भड़क चुकी हैं जया बच्चन
चंद दिनों पहले ही संसद में राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने जया बच्चन को श्रीमति जया अमिताभ बच्चन कहा था। इस पर उन्होंने भड़कते हुए कहा था, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी था। जब उन्हें बताया गया कि उनके डॉक्यूमेंट्स में उनका यही नाम लिखा है. तो एक्ट्रेस ने कहा था, ये जो है कुछ नया शुरू हुआ है कि महिलाएं जो हैं वो अपने पति के नाम से जानी जाएं। उनका कोई अस्तित्व ही नहीं हैं। उनको कोई उपलब्धि नहीं है अपने में।
जया का बयान सामने आने के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से ही उन्हें ट्रोलर्स लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
बताते चलें कि जया बच्चन आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ जया बच्चन समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
