✕
मांग में तेजी के बीच गोल्ड की कीमतों में उछाल का दौर
By EditorialPublished on
गोल्ड की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में कीमतों में गिरावट के बाद अब ग्राहकों को लग रहा है कि जल्द ही गोल्ड की कीमतें फिर तेजी पकड़ेंगी। लिहाजा, ग्राहक अभी कीमतों में गिरावट का फायदा उठाने की कोशिश में है और उत्साह से खरीदारी में जुटे हैं। ग्राहक अग्रिम तौर पर अपने ऑर्डर दे रहे हैं ताकि बाद में कीमतें बढ़ने पर फायदे में रह सकें।

x

मुंबई। गोल्ड की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में कीमतों में गिरावट के बाद अब ग्राहकों को लग रहा है कि जल्द ही गोल्ड की कीमतें फिर तेजी पकड़ेंगी। लिहाजा, ग्राहक अभी कीमतों में गिरावट का फायदा उठाने की कोशिश में है और उत्साह से खरीदारी में जुटे हैं। ग्राहक अग्रिम तौर पर अपने ऑर्डर दे रहे हैं ताकि बाद में कीमतें बढ़ने पर फायदे में रह सकें।
हाल ही में सरकार ने गोल्ड इम्पोर्ट ड्यूटी में भारी भरकम कटौती का ऐलान करते हुये इम्पोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दी थी। इसके तुरंत बाद गोल्ड की कीमतों ने जोरदार गोता लगाया था। नतीजा यह रहा है कि डिमांड में उछाल देखने को मिली। लेकिन अब गोल्ड की कीमतें संभल रही है। गिरावट के छोटे से झटके के बाद कीमतों में सुधार है। मांग में तेजी ने भी कीमतों को सहारा दिया है। कीमतों में तेजी के बावजूद मांग में कोई रूकावट नहीं आ रही। ग्राहकों को पूरी उम्मीद है कि आनेवाले वक्त में यह कीमतें और ऊपर जायेंगी।
इस बीच, दुनियाभर के स्टॉक मार्केट में जोरदार गिरावट ने जैसे आग में घी का काम किया है। स्टॉक मार्केट में चोट खाये निवेशक तुरंत राहत के लिये गोल्ड का ही सहारा लेते हैं। आशंकित निवेशक भी शेयर बाजार से अपना निवेश कम कर तुरंत उसे गोल्ड में निवेश कर देते हैं। गोल्ड निवेश के साधनों में सबसे सुरक्षित माना जाता है। गोल्ड की इसी खासियत ने स्टॉक मार्केट की मौजूदा गिरावट की आंधी में निवेशकों को उम्मीद और हौसला दिया है। लिहाजा दुनियाभर में निवेशकों और ग्राहकों की नजरें गोल्ड पर ही टिकी हुई हैं। घरेलू मोर्चे पर देखे तो आगामी त्यौहारी और शादी ब्याह के सीजन के चलते वैसे ही गोल्ड की डिमांड को मजबूती मिलती है। ऐसे में वैश्विक परिस्थितियों ने भी गोल्ड की तेजी के लिये अनुकूल माहौल बनाया है।
खरीदार के तौर पर ग्राहक और निवेशक इसे बखूबी समझ रहे हैं। गोल्ड इम्पोर्ट ड्यूटी के ऐलान के बाद मुंबई में 24 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71180 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही थी जबकि 6 अगस्त को तमाम उठापटक और तेजी-मंदी के बाद भी गोल्ड की यह कीमत 71185 रुपये प्रति दस ग्राम पर टिकी हुई है। यानि गोल्ड की डिमांड ने कीमतों की ढलान को थामे रखा है। गोल्ड पर जीएसटी में बढ़ोत्तरी की संभावना ने भी डिमांड को बनाये रखा है। लिहाजा आगामी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुये जूलरी कारोबारी भी ग्राहकों को खरीदारी के लिये प्रेरित कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
