राजस्थान (Rajasthan) में अग्निवीरों (agniveer) की शहादत (martyrdom) पर अब राज्य सरकार परिवार की कार्यगल पैकेज देगी। राज्य सरकार ने शहीदों को दिए जाने वाले पैकेज में अग्निवीरों को भी शामिल किया है। सोमवार को विधानसभा (Vidhansabha) में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Julie) के सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने अग्निवीरों के लिए सुविधाएं देने की घोषणा की है।


agniveer
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में अग्निवीरों (agniveer) की शहादत (martyrdom) पर अब राज्य सरकार परिवार की कार्यगल पैकेज देगी। राज्य सरकार ने शहीदों को दिए जाने वाले पैकेज में अग्निवीरों को भी शामिल किया है। सोमवार को विधानसभा (Vidhansabha) में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Julie) के सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने अग्निवीरों के लिए सुविधाएं देने की घोषणा की है।
शहीद अग्निबीर की पत्नी को कारगिल पैकेज (Kargil package) के तहत 25 लाख नकद, 25 बौधा नहरी जमीन या एमआईजी का मकान, सरकारी नौकरी, बच्चों की फ्री शिक्ष, माता पिता को 5 लाख की एफडी, रोडवेज में प्रफ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। अग्निवीर के स्थायी विकलांग होने की स्थिति में भी सरकार कारगिल पैकेज जैसी सुविधा देगी। सरकार ने कहा- अग्निवीर भी सशस्त्र सेनाओं का अंग है। उसे बैटल कैज्युअल्टी (फैटल) घोषित किया जाता है तो अग्निबीर को भी कारगिल पैकेज के तहत दी जाने वाली सभी सुविधाएं लागू होगी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अग्निवीरों के परिवार को ऐसे सुविधाएं देने वाला राजस्थान पहला राज्य होगा।
शहीद अग्निवीर के बच्चों को फ्री शिक्षा
शहीद अग्निवीर के बच्चों को फ्री शिक्षा (free education) मिलेगी। सरकारी स्कूल से लेकर इंजीनियरिंग, मेडिकल और सामान्य कॉलेज में फ्री शिक्षा मिलेगी। स्कूल जाने वाले बच्चों को हर प्रतिवर्ष 1800 रूपए और कॉलेज जाने वाले अग्निवीर के बच्चों को 3600 रूपए की स्कॉलरशिप भी मिलेगी।
शहीद अग्निवीर के परिजनों को रोडवेज में फ्री यात्रा, बिजली कनेक्शन
शहीद के परिवार के नाम कृषि भूमि हो तो तत्काल प्राथमिकता आउट ऑफ टर्न के आधार पर एक बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। राजस्थान रोडवेज में शहीद की पत्नी, उसके आश्रित बच्चों और माता-पिता को साधारण, एक्सप्रेस और डीलक्स बसों में फ्री यात्रा का पास जारी होगा।
कारगिल युद्ध के दौरान शहीदों के लिए बनाया था पैकेज
कारगिल युद्ध (kargil war) में शहीद होने बले सैनिकों के लिए तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) ने 2000 में कारगिल पैकेज लागू किया था। कारगिल पैकेज के तहत शहीद सैनिक के परिवार को नकद पैसा, जमीन, थी। सीएम ने कहा सरकार प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, जेल प्रहरी और बन रक्षक भर्ती में आरक्षण देगी। हम भी अग्निवीरों को प्रदेश में सेब का मौका देंगे, ताकि वो सेना से लौटकर आगे काम कर सकें। राजस्थान समेत 10 राज्य अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का प्रावधान कर चुके हैं।
मकान और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया था। इसका पूरा पैकेज तैयार किया गया। कारगिल पैकेज में पैसा और सुविधाएं बढ़ाई गई। 14 फरवरी 2019 में इसका पैसा और सुविधाओं में इजाफा हुआ। गहलोत सरकार ने शहीद की पत्नी और अविवाहित शहीद के माता-पिता को मिलने वाले सम्मान भत्ते में 2021 में बढ़ोतरी करके इसे 3000 से 5000 रूपए किया था। शहीद के माता-पिता की एफडी भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई थी।

अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण भी मिलेगा
राजस्थान सरकार सरकारी नौकरी में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण भी देगी। इसकी घोषणा करगिल दिवस (Kargil day) (26 जुलाई) के मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने की स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन, कोई मार्ग, पार्क सहित कोई भी अन्य सार्वजनिक स्थान का नामकरण किया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story