✕
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा
By EditorialPublished on
बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) ने अपने पद से इस्तीफा (resigned ) दे दिया है। यहां अंतरिम सरकार शासन की बागडोर संभालेगी। सेना प्रमुख बकार उज जमां (army chief bakar uz zaman) ने सोमबार को यह जानकारी दी।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) ने अपने पद से इस्तीफा (resigned ) दे दिया है। यहां अंतरिम सरकार शासन की बागडोर संभालेगी। सेना प्रमुख बकार उज जमां (army chief bakar uz zaman) ने सोमबार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, मैंने राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की है और उन्हें बताया कि सेना कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगा। इस बीच, बांग्लादेश में तेजी से बदलते घटनाक्रम पर भारत की भी नजर बनी हुई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमा के 4,096 किलोमीटर क्षेत्र में सभी यूनिट को हाई अलर्ट रखा है। बीएसएफ (BSF) के कार्यबाहक महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी और सीनियर अधिकारी कोलकाता पहुंच गए हैं, जहां भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।
सीनियर अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ ने अपने सभी फील्ड कमांडर को निर्देश दिया है कि बह सभी कर्मियों को सीमा पर ड्यूटी पर तुरंत तैनात करें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में व्यापक स्तर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पिछले कुछ हफ्तों के दौरान इस पड़ोसी देश से लगी सीमा पर तैनात सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। अब सभी यूनिट को पूरी तरह सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बीएसएफ देश की पूर्वी सीमा पर भारतीय सरहद की रक्षा करता है। देश को पूर्वी सीमा को राज्य साझा करते हैं। पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के साथ कुल 2217 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। इसके अलावा त्रिपुरा (856 किमी), मेघालय (443 किमी), असम (262 किमी) और मिजोरम (318 किमी) सीमा साझा करते हैं।
एएनआई समाचार एजेंसी को बताया, मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे शांति बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यह दो देखें के बीच का
भारत ने अपने नागरिकों को पहले ही कर दिया सजग
भारत ने बांग्लादेश में रह रहे अपने सभी नागरिकों को रविवार रात हो सलाह जारी कर दी। पड़ोसी देश में हिंसा की ताजा घटना ओ के मद्देनजर अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा गया। भारत ने नया परामर्श जारी कर अपने नागरिकों से अगले आदेश तक बांग्लादेश की यात्रा नहीं करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय ने परामर्श में कहा, 'बर्तमान घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक बांग्लादेश की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है। बांग्लादेश में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक साबधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और ढाका (Dhaka) स्थित भारतीय उच्चायोग के हमेशा संपर्क में रहने की हिदायत दी है।'
हम मोदी सरकार का फैसला...
बांग्लादेश के हालातों पर क्या बोलीं ममता बनर्जी
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने बांग्लादेश में जारी अशांति और सत्ता परिवर्तन के बीच देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार केंद्रीय सरकार द्वारा लिए गए फैसले का समर्थन करेगी। ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की। साथ उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया है।
मामला है, हम केंद्रीय सरकार द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेंगे। बता दें ममता बनर्जी का बयान तब आया जब, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वहां के मौजूदा हालातों के मद्देनजर इस्तीफा दिय। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में पिछले महीने से जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जिसमें अबतक कम से कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर भारत भी नजर बनाए हुए है। भारत और बांग्लादेश की सीमा की लंबाई 4,096.7 किलोमीटर है, जो भारत की किसी भी अन्य पड़ोसी देश के साथ सबसे लंबी सीमा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
