✕
अब 10 महीने में राजस्थान में ही तैयार होंगे पायलट
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अजमेर (Ajmer) के किशनगढ़ (Kishangarh) में राजस्थान (Rajasthan) की पहली फ्लाइंग एकेडमी (Flying Academy) की शुरूआत की है। अब पायलट (pilots) बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स को राजस्थान में ही ट्रेनिंग मिल सकेगी। इसके लिए उनको दिल्ली, मुंबई या विदेश नहीं जाना पड़ेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अवन्या एविएशन एकेडमी की ओर से इस सेंटर का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका से 5 और जर्मनी से 1 बिमान खरीदा गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authori

x
कार्यालय संवाददाता किशनगढ़ (अजमेर): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अजमेर (Ajmer) के किशनगढ़ (Kishangarh) में राजस्थान (Rajasthan) की पहली फ्लाइंग एकेडमी (Flying Academy) की शुरूआत की है।
अब पायलट (pilots) बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स को राजस्थान में ही ट्रेनिंग मिल सकेगी। इसके लिए उनको दिल्ली, मुंबई या विदेश नहीं जाना पड़ेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अवन्या एविएशन एकेडमी की ओर से इस सेंटर का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका से 5 और जर्मनी से 1 बिमान खरीदा गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) को उड़ान प्रशिक्षण संगठन नीति (एफटीओ) के तहत एकेडमी खोलने के लिए देश में 10 एयरपोर्ट का चयन किया गया था। किशनगढ़ को भी इसमें चुना गया। रविवार को उद्घाटन के दौरान पहले विमान ने उड़ान भरी तो उसे वाटर कैनन सैल्यूट भी दिया गया।
सीएम बोले- राजस्थान भरेगा ऊंची उडान
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- एक ऐसी यात्रा शुरू हुई है, जिससे राजस्थान भी ऊंची उड़ान भरेगा। ये तो शुरूआत है। इस तरह के राजस्थान में अभी और कई काम होंगे। केंद्र सरकार ने 21 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की घोषणा की है। किशनगढ़ एयरपोर्ट को आगे बढ़ाने के लिए जमीन ही नहीं और किसी चीज की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी।
भीलवाडा-झालावाड एयरपोर्ट को भी आगे बढाएंगे
सीएम ने कहा- भारत तीसरा सबसे तेजी से बढ़ता हुआ एविएशन वाजार है। भारतीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या हर साल 15 फीसदी बढ़ रही है। ये सालाना 37 करोड़ 6 लाख पहुंच गई है। हवाई अड्डों पर एवरकार्गो भी बढ़ा है। इस क्षेत्र की तरक्की से प्रदेश में पर्यटन, उद्योग और व्यापार भी बढ़ेगा। राजस्थान पर्यटन की दृष्टि से बहुत आगे है। इसी तरह हम हमीरगढ़ (भीलवाड़ा) और झालाबाड़ एयरपोर्ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं। व्यापारी, उद्योगपति राजस्थान आएंगे तो उनको हर सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। हमारी शर्तों पर उनको उद्योग के लिए सुविधा देंगे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ये एकेडमी राजस्थान में एविएशन के सेक्टर में नए अवसर पैदा करेगी।
आज से हुआ पहला वैच
एयरपोर्ट के निदेशक बीएल मीणा ने बताया- किशनगढ़ में एफटीओ संचालित करने के लिए दिल्ली की अवन्या कंस्ट्रक्शन कंपनी को 25 साल की लीज पर जगह आवंटित की गई है। कंपनी ने एकेडमी के लिए एयरपोर्ट के पास ही फरासिया में स्कूल शुरू कर राजस्थान समेत बिभिन्न राज्यों से एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को बेसिक जानकारी मुहैया कराना शुरू कर दिया है।
अब राजस्थान में ही भर सकेंगे उड़ान
फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी में स्टूडेंट छोटे से लेकर बड़े प्लेन उड़ाना सीख सकेंगे। ट्रेनिंग कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) के लिए होगी। ट्रेनिंग 200 घंटे सिंगल इंजन पर और 15 घंटे डबल इंजन पर उड़ान करने पर पूरी मानी जाएगी। यहां 2 तरह की पायलट ट्रेनिंग और भी दी जाएगी। इसमें 50 घंटे की ट्रेनिंग पर्सनल पायलट लाइसेंस (पीपीएल) और 20 घंटे की ट्रेनिंग स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (एसपीएल) के लिए होगी। ट्रेनिंग के लिए इससे पहले बुवाओं को दिल्ली, मुंबई या विदेश जाना पड़ता था। विदेश से पायलट का प्रशिक्षण महंगा पड़ता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
