✕
हरियाला अमावस्या पर घुश्मेश्वर महादेव के भक्त उमड़े
By EditorialPublished on
घुश्मेश्वर द्वादसवा ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर (Ghushmeshwar Dwadsava Jyotirlinga Mahadev Temple) में श्रावण महोत्सव (Shravan Festival) रविवार हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) एवं पुष्प नक्षत्र ( pushp nakshatr) का दिन होने से भक्ति श्रद्धा का ज्वार चरम पर रहा।

x
शिवाड़ टोंक (प्रा.सं.)। घुश्मेश्वर द्वादसवा ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर (Ghushmeshwar Dwadsava Jyotirlinga Mahadev Temple) में श्रावण महोत्सव (Shravan Festival) रविवार हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) एवं पुष्प नक्षत्र ( pushp nakshatr) का दिन होने से भक्ति श्रद्धा का ज्वार चरम पर रहा।
मंदिर ट्रस्ट (Temple Trust) अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि भक्तों का निजी वाहनों एवं रेलगाड़ी, रोडवेज, प्राइवेट बसों द्वारा भोले बाबा की चौखट पर सुबह से शाम तक आने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर भक्तों के हर हर महादेव तारक बम ओम नमः शिवाय महामृत्युंजय पूजा पाठ मंत्र उच्चरणों के साथ मंदिर में स्थापित शिवलिंगों का भक्तजन जलाभिषेक दुग्धा भिषेक करते नजर आए दर्शन आरती भोले बाबा (Bhole baba) के दर्शन के लिए पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
ट्रस्ट व्यवस्थापक राम राय चौधरी ने बताया कि रविवार हरियाली अमावस्या छुट्टी का दिन होने के कारण क्षेत्रीय लोगों की अपेक्षा बाहर दूर दराज जयपुर (Jaipur) कोटा (Kota) अजमेर (Ajmer) करौली दौसा बूंदी सवाई माधोपुर टोंक से आने वाले श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रही। भक्त जन भोले बाबा के दर्शनों के बाद देवगिरी पर्वत पर बने गार्डन में घूम कर आनंद उठाया कुछ लोग गार्डन में भोजन प्रसादी ग्रहण कर आनंद उठा रहे थे।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा लोकेंद्र सिंह लल्लू लाल महावर बेनी माधव शर्मा सत्यनारायण मिश्रा राम राय चौधरी जगदीश प्रसाद सोनी सहित अनेक सदस्यों ने आने वाले गण मान्य व्यक्तियों का माला साफा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।
ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा नेबताया कि 12 अगस्त को मंदिर प्रांगण में मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा ऐतिहासिक कृष्ण लीला, एवं शंकर भगवान की लीलाओं के साथ भक्ति संध्या एवं 21 से 28 अगस्त तक व्यास पीठ पंडित बाल विजय शास्त्री द्वारा भागवत कथा का आयोजन होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
