Devendra Fadnavis
नागपुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने विपक्षियों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ के खिलाफ लड़ने के लिए कमर कसने की अपील भाजपा कार्यकारिणी अधिवेशन में की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर घटक को विविध योजनाओं का लाभ दे रही है। महिलाओं, किसानों, ओबीसी, एससी, एसटी समाज के लिए अनेक हितकारी योजनाएं हैं। लाडली बहन योजना में करीब 2.5 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई-अगस्त के पैसे 15 से 20 तारीख के बीच जमा कर दिए जाएंगे। इस योजना से विपक्षियों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। वे झूठ फैला रहे हैं कि योजना बंद हो जाएगी। लोकसभा चुनाव में भी इन लोगों ने संविधान बदलने का झूठ फैलाया था जबकि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया हुआ है कि संविधान को कोई भी बदल नहीं सकता।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत तक बढ़ाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरक्षण जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश में लागू किया। मविआ गलत नैरेटिव फैलाने का कार्य कर रही है। ये लोग हमसे विकास के मुद्दे पर बहस नहीं कर सकते क्योंकि इन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार को ही पाल-पोस कर खुद का विकास किया है। ये अब लाडली बहन योजना के विरुद्ध कोर्ट में गए हैं कि तिजोरी में फर्क पड़ेगा। ये विपक्षी बहनों को पैसे मिलने का विरोध कर रहे हैं। हमें जनसंपर्क और संवाद साधकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। विधानसभा चुनाव में महायुति की ही सरकार बनेगी।
बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी : गडकरी
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा परिवारवादी नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसका उदाहरण वे खुद हैं। पार्टी का प्रचार करने के लिए वे पोस्टर चिपकाने का काम करते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाया। ऐसी उपलब्धि सिर्फ भाजपा में ही सामान्य कार्यकर्ताओं को मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने वोट दिया उसे और जिन्होंने नहीं दिया उनकी भी मदद करें। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की।
Editorial

Editorial

Next Story