✕
डोंबिवली में आनंद ऋषि महाराज की जन्म जयंती मनाई गई
By EditorialPublished on
श्रमण संघीय आचार्य आनंदऋषि (Anand Rishi Maharaj) मसा उपाध्याय प्रवर केवल मुनि मसा का जन्मजयंती समारोह रविवार को डोंबिवली उपसंघ में चातुर्मास कर रही महासती डॉ. कुमुदलता मसा महासती डॉ. महाप्रज्ञा मसा आदि ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित हुआ।

x

मुंबई। श्रमण संघीय आचार्य आनंदऋषि (Anand Rishi Maharaj) मसा उपाध्याय प्रवर केवल मुनि मसा का जन्मजयंती समारोह रविवार को डोंबिवली उपसंघ में चातुर्मास कर रही महासती डॉ. कुमुदलता मसा महासती डॉ. महाप्रज्ञा मसा आदि ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित हुआ।
संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विमल डाँगी ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए महासती ने कहा कि संतों का जीवन हमें उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है, इसीलिए हम उनके जीवन से जुड़े हुए प्रसंग को मनाते हैं।
महासती ने गुरुवरों के जीवन से जुड़ी हुई कई घटनाओं का वर्णन करते हुए उनकी जीवन यात्रा और धर्म दर्शन को आत्मसात करने की प्रेरणा प्रदान की। महासती ने कहा कि श्रमण संघ की एकता विविध गुरु परंपराओं का एक मिश्रण है लेकिन उसका एक ही लक्ष्य है और वह है भगवान महावीर के उपदेश को जन-जन तक पहुंचाना। महासती पदमकीर्ति व महासती राज कीर्ति ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजनीति के कोलाहल से जब भी शांति की खोज की आवश्यकता होती है, मैं महासती जी के चरणों में पहुंच जाता हूं। वे वर्तमान समय में एक ऐसे संत हैं जो भारत की सनातन संस्कृति और श्रमण संस्कृति को सम्मिलित रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
समारोह अध्यक्ष भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिमन डांगी, मुख्य अतिथि पारस मोदी, चांदमल छाजेड़, रमेश लुंकड, अशोक श्रीश्रीमाल, मदन सांखला, प्रविण लूणावत, सुरेश पिचा, अनिल खिवेसरा, जीतु रांका, भगवतीलाल मांडोत, सुनिल बम्ब, पारस मुथा, राजेश साबदा, दिलिप काठेड, विकास कांकरिया, अरुण मुथा, नरेन्द्र रेदारानी, मेवाड़ संघ के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, पूर्व महामंत्री महावीर तातेड़, दिनेश कोठारी, सुरेश कोठारी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने डोंबिवली कल्याण संघ चातुर्मास समिति, महिला मंडल, युवा मंडल व कन्या मंडल का सहयोग रहा। संघ कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मादरेचा ने आभार प्रकट किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
