✕
विले पार्ले में पर्यूषण कार्यक्रम कल से
By EditorialPublished on
विले पार्ले में साध्वी शकुन्तला कुमारी के सान्निध्य में पर्यूषण महापर्व (Paryushan Mahaparva) का कार्यक्रम आयोजित होगा।

x

मुंबई। विले पार्ले में साध्वी शकुन्तला कुमारी के सान्निध्य में पर्यूषण महापर्व (Paryushan Mahaparva) का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतिदिन दस धर्म, श्रमण भगवान महावीर के जीवन दर्शन के बारे में व सात दिवस के बारे में जानकारी दी जायेगी। रात्रि में तेरापंथ के आचार्यों की साधु-साध्वियों व विशिष्ट श्रावक-श्राविकाओं की जानकारी दी जायेगी। तेरापंथ युवक परिषद विलेपार्ले के अध्यक्ष महेन्द्र वड़ाला व मंत्री रॉकी कोठारी, महिला मण्डल अध्यक्ष रेखा कोठारी मंत्री अंकिता वड़ाला सहित सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटा हुआ है। यह जानकारी अनिल बाफना ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
