Paryushan Mahaparva
मुंबई। तेरापंथ समाज वाशी (Terapanth Samaj Vashi) द्वारा पर्यूषण महापर्व (Paryushan Mahaparva) कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक रखी गई। तेरापंथी सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया ने बताया कार्यक्रम 1 से 9 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के महामंत्री बाबूलाल बाफना ने बताया कि दिनेश कोठारी, जयंतीलाल बरलोटा व लक्ष्मीलाल सिंघवी की उपस्थिति रहेगी। तेयुप अध्यक्ष अरविंद खाटेड के अनुसार नवी मुंबई एवं वाशी सहित तेरापंथ श्रावक समाज मुंबई की उपस्थिति रहेगी। महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी ने बताया कि सभी संघीय संस्थाओं के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष ललित बाफना, कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, संपतलाल बागरेचा, अमृतलाल खांटेड, सुशील मेडतवाल, अनिल सिंघवी, चेतन कोठारी, अजीत कच्छारा, शांतिलाल सिंघवी, मंत्री पवन परमार, कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया, भवन संचालक प्रवीण चौरडिया, युवक परिषद मंत्री निलेश कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश गुंदेचा, संयोजक रंजीत खाटेड, महिला मंडल मंत्री सीमा मेहता, कोषाध्यक्ष भावना बाफना, ज्ञानशाला संयोजिका पिंकी कोठारी, सेजल सियाल, सोनिया सिंघवी,कन्या मंडल प्रभारी स्वीटी खाटेड, हेमा कोठारी आदि जुटे हुए है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश राठौड ने दी।
Next Story