✕
ठाणे में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन
By EditorialPublished on
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, उप क्षेत्रीय कार्यालय ठाणे ने राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) समारोह का आयोजन किया।

x

मुंबई। कर्मचारी राज्य बीमा निगम, उप क्षेत्रीय कार्यालय ठाणे ने राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) समारोह का आयोजन किया। सुधाकर सिंह, उप निदेशक (प्रभारी) ने समारोह को संबोधित किया और कर्मचारियों को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह का आयोजन मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया गया। समारोह में समस्त कर्मचारियों ने अपने शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखने की भी शपथ ली। खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार पुरस्कार वितरण किया गया।
Next Story
Related News
X

