✕
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सम्पन्न
By EditorialPublished on
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (International Vaishya Conference) मुंबई तथा स्वदेशी जागरण मंच कोकण प्रांत द्वारा आयोजित मुंबई स्टॉक एक्सचेंज सभागृह में संपन्न हुआ।

x

मुंबई। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (International Vaishya Conference) मुंबई तथा स्वदेशी जागरण मंच कोकण प्रांत द्वारा आयोजित मुंबई स्टॉक एक्सचेंज सभागृह में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के एम डी तथा सीईओ सुंदररमन राममूर्ति थे। मंच के अखिल भारतीय सहसंयोजक अजय पतकी तथा महिला विभाग प्रमुख डॉ अमिता पतकी उपस्थित रहे।विशेष अतिथि माधव नायर, अशोक अजमेरा एवं आईवीएफ़ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कांतिलाल मेहता थे। कार्यक्रम में "37 करोड़ स्टार्टअप का देश" पुस्तक तथा "मंदिर इकोनॉमिक्स" का लोकार्पण किया गया। महासम्मेलन के मुंबई अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी, सचिव शिव कनोडिया ने स्वागत किया। संचालन प्रशांत देशपांडे ने किया।कोकण प्रांत संयोजक किशोर असवानी ने आभार व्यक्त किया।
Next Story
Related News
X

