Chaturmas mewar sangha
मुंबई। श्रमण संघ के युवाचार्य महेंद्र ऋषि के 2025 के चातुर्मास (Chaturmas) को मुंबई में करवाने का आग्रह लेकर मेवाड़ संघ (Mewar Sangh) का प्रतिनिधिमंडल आचार्य शिव मुनि के सम्मुख सूरत पहुंचा। महामंत्री प्रकाश नाहर ने बताया कि संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मेवाड़ संघ में चल रही धार्मिक सामाजिक गतिविधियों के बारे में बता मार्गदर्शन लिया। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे आग्रह किया कि 2025 में मेवाड़ संघ के अंतर्गत मेवाड़ भवन में होने वाले चातुर्मास के लिए महेंद्र ऋषि महाराज की अनुमति दिलाई जाए। आचार्य शिव मुनि ने मेवाड़ गुरु परंपरा के संतों द्वारा श्रमण संघ की स्थापना में दिए गए योगदान पर विचार रखते हुए सौभाग्य गुरु को विशेष तौर पर याद किया। प्रतिनिधि मंडल में संघ संरक्षक चतरलाल लोढ़ा, शांतिलाल राठौड़, किशन परमार, हुकमीचंद कोठारी, पवन कोठारी, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, लादूलाल बाफना, लक्ष्मीलाल बड़ालमिया, जंयती कुकडा आदि मौजूद रहे।
Next Story