Sadhvi Vrind
मुंबई। साध्वी विद्यावती द्वितीय ठाणा 5 का दादर तेरापंथ भवन में प्रवेश हुआ। इस अवसर पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। दादर तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुनलाल धाकड ने स्वागत किया। मुंबई तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड, नवरतनमल गन्ना, अणुविभा मुंबई अध्यक्ष रोशनलाल मेहता, दिनेश धाकड, दादर महिला मंडल अध्यक्ष इंदू धाकड़, कल्पना सांखला, छोटुलाल सुराणा, डा. साध्वी ऋद्धियशाज आदि ने विचार व्यक्त किये। साध्वी प्रेरणाश्री एवं साध्वी मृदुयशा ने गीत का संगान किया। अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, राजेश चौधरी, ख्यालीलाल कोठारी व विमला कोठारी भी सक्रिय रहे।
साध्वी प्रियंवदा ने कहा कि अत्यधिक प्रसन्नता इस बात की है कि गुरुदेव द्वारा घोषित चतुर्मासिक क्षेत्र दादर में आना हो गया। इस अवसर पर डालचंद कोठारी, रवि डोसी, कमलेश भंसाली,विनोद कोठारी राजेश चौधरी रजत मारू अशोक मेहता, दिनेश कोठारी, भंवरलाल धाकड गणपत मारू राकेश लोढ़ा पंकज कोठारी, सुनील मेहता, लोकेश पामेचा, आगम कोठारी तत्व भंसाली अरविद धाकड, सोनू मेहता, कुसुम धाकड, सीमा कोठारी मौजूद रहे। आभार ज्ञापन युवक परिषद के अध्यक्ष नीतेश भंसाली ने व संचालन सभा मंत्री पंकज चौपडा ने किया। यह जानकारी सभा कोषाध्यक्ष निलेश चंडालिया ने दी ।
Editorial

Editorial

Next Story