✕
कच्चे दूध की मदद से करें गर्दन के कालेपन को दूर
By EditorialPublished on
चमकता चेहरा और गर्दन काली? सोचकर ही कितना भद्दा लगता है न, लेकिन ये सच भी हो सकता है। कई लोग अपने चेहरे का तो पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन गर्दन पर खास गौर नहीं करते, जिसकी वजह से चेहरे की तुलना में गर्दन का रंग धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है। ये न सिर्फ हमारी खूबसूरती में खलल डालता है बल्कि हमें लोगों के सामने शर्मिंदगी का करण भी बनता है। ऐसे में हम आपके लिए इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपचार लाएं हैं। इन्हें अपनाने के बाद आपकी गर्दन एक दम साफ़ और चमक जाएगी। तो चलिए जानते हैं उन टिप्

x
चमकता चेहरा और गर्दन काली? सोचकर ही कितना भद्दा लगता है न, लेकिन ये सच भी हो सकता है। कई लोग अपने चेहरे का तो पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन गर्दन पर खास गौर नहीं करते, जिसकी वजह से चेहरे की तुलना में गर्दन का रंग धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है। ये न सिर्फ हमारी खूबसूरती में खलल डालता है बल्कि हमें लोगों के सामने शर्मिंदगी का करण भी बनता है। ऐसे में हम आपके लिए इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपचार लाएं हैं। इन्हें अपनाने के बाद आपकी गर्दन एक दम साफ़ और चमक जाएगी। तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-
कच्चे दूध का इस तरह करें इस्तेमाल
एक कप कच्चा दूध (raw milk) लें, इसमें रुई का टुकड़ा डुबोएं तथा अपनी गर्दन के उस भाग पर लगाएं, जहाँ आपको काली त्वचा दिख रही हो। इसका प्रयोग कई बार करें। आप यह देख पाएंगे कि दूध का रंग सफेद से काला होता जा रहा है।
आलू का रस भी है मददगार
आलू के रस से भी आप अपनी काली गर्दन को गोरा कर सकतें है, काचें आलू का रस या फिर कच्चा आलू भी आप गर्दन पर लगा सकतें है, कुछ देर गर्दन पर लगाय रखने केक्बाद ठन्डे पानी से धो ले, हफ्ते में दो बार इस प्रयोग को कर सकतें है।
केले और जैतून को मिला कर लगाने से मिलेगा निजात
एक ज्यादा पका केला लेकर उसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में कुछ बूंदे जैतून तेल मिलाकर इसे अपनी गर्दन पर 10 मिनट के लिये लगा लें। 10 मिनट के बाद अपनी गर्दन को धोकर पानी को थपथपाते हुए सुखा लें। गले की त्वचा में निखार लाने के लिए इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
टमाटर भी दिलाएगा छुटकारा
इस उपचार के लिए टमाटर का एक भाग काटें और इसके रसभरे भाग को अपनी गर्दन के उस हिस्से पर रगड़ें, जिस जगह पर कालापन पड़ गया है। इसका प्रयोग करने के 20 मिनट बाद तक प्रतीक्षा करें और फिर इसे सादे पानी से धो लें।

Editorial
Next Story
Related News
X
