Symbiosis Institute of Design
पुणे : पुणे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन (Airport Police Station) के अधिकारित क्षेत्रो में तीन पुलिस स्टेशन शामिल हैं । विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पुणे मै आने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति यहां हवाई अड्डे पर उतरते हैं। हवाईअड्डे से बाहर निकलने के लिए सभी सुरक्षा और सड़क योजना के लिए हवाईअड्डा पुलिस काम करती है। सुरक्षा कारणों हेतू पुलिस कर्मियों को मार्गदर्शन देने के लिए पुलिस अफसारोंको हमेशा क्षेत्र के मानचित्र की आवश्यकता होती है। इसी तरह यदि पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर कोई अपराध या दुर्घटना होती है, तो वरिष्ठ अधिकारियों के लिए इस मानचित्र के आधार पर अपने सहयोगियों को तुरंत उस स्थान पर पहुंचने के लिए मार्गदर्शन करना आसान होता है। अक्सर किसी विरोध प्रदर्शन या सार्वजनिक कार्यक्रम के मौके पर अगर बड़ी भीड़ इकट्ठा होने वाली हो तो उस जगह की सुरक्षा के लिए या जुलूस आदि होने पर रूट तय करने के लिए पुलिस स्टेशन में मैप की जरूरत पड़ती है. एक ऐसा मानचित्र तैयार करना आवश्यक है जो सभी को आसानी से समझ में आ सके तथा जिसमें आस-पास के आवश्यक स्थलचिह्न हों तथा सैटेलाइट के माध्यम से उपलब्ध गूगल मैप का उपयोग कर सटीक माप के साथ सड़कों एवं स्थानों का निर्धारण किया जा सके। पुणे के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन संस्थाके छात्र इस कार्य में अपनी डिजाइन कुशलता दिखाई और एक बेहतरीन मानचित्र बनाया। हाल ही मै चुनावों के अवसर पर पुलिस को अच्छे नक्शे की जरूरत थी । छात्रों के इस योगदान के लिए एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की ओर से सिम्बायोसिस के छात्र कौस्तुभ शर्मा और प्रियमव्रत देसाई को विशेष प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया । इस मानचित्र के लिए संस्था के ग्राफिक डिजाइन के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर देसाई ने मार्गदर्शन किया । साथ हि एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आनंदराव खोबरे ने कहां स्टेशन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ऐसा मानचित्र उपयोगी है । उन्होंने इस योगदान के लिए सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन को धन्यवाद दिया । इस समय महाविद्यालय की निर्देशक संजीवनी अयाचित को भी धन्यवाद दिया गया। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में इस औपचारिक समारोह में कॉलेज के छात्र, शिक्षक और हवाईअड्डा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
छात्रों ने कहा कि मानचित्र बनाने का अवसर उनके मन में एक अलग अनुभव था, विभिन्न स्थानों पर बारीकियों को दर्ज करने के बाद और पुलिस की आवश्यकता के अनुसार, छात्रों ने एक महीने से अधिक समय तक पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की और इस मानचित्र को तैयार किया। छात्रों ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि उनके कौशल का उपयोग पुलिस प्रणाली में इस तरह से देश की सेवा करने के लिए किया गया और उन्होंने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन और उनका मार्गदर्शन करने वाले अपने शिक्षकों के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
Editorial

Editorial

Next Story