Uddhav Thackeray
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shivsena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महायुति सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर है। राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के साथ यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि सरकार का दावा है कि तेज हवाओं के कारण मूर्ति गिरी, ये ‘बेशर्मी की पराकाष्ठा’ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार के विरोध में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) 1 सितंबर को दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा, ‘जो लोग आज मालवन में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिराए जाने के खिलाफ एमवीए के मोर्चे में बाधा डाल रहे हैं, वे योद्धा राजा के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।’
Editorial

Editorial

Next Story