✕
दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट को मिली मान्यता
By EditorialPublished on
नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट (Divya Yoga Mandir Trust) को दोहरी मान्यता (पुरस्कार और मूल्यांकन निकाय) प्रदान किया गया।

x

हरिद्वार। नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट (Divya Yoga Mandir Trust) को दोहरी मान्यता (पुरस्कार और मूल्यांकन निकाय) प्रदान किया गया। इस दोहरी मान्यता से दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट कौशल का मूल्यांकन कर पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था बन गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इसके तहत कौशल विकास, आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन के पतंजलि के प्रयासों को बल मिलेगा। संस्थान की इस उपलब्धि से अब 60 से ज्यादा व्यावसायिक शिक्षा के कोर्स से सभी देशवासी लाभान्वित हो सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन अतुल तिवारी ने की।
Next Story
Related News
X

