Dahi Handi
मुंबई। मुंबई और उपनगर में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहरभर में दही हांडी (Dahi Handi) उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में ‘गोविंदा’ बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। शहरभर में गोविंदा टोलियों में दही हांडी फोड़ने का खुमार दिखी। दही हांडी यानी हवा में झूलती मटकी फोड़ने के दौरान मानव पिरामिड की श्रृंखला से गिरने से सैकड़ों गोविंदा घायल हो गए। मुंबई में दही हांडी उत्सव में 245 गोविंदा घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल ‘गोविंदाओं’ को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीँ, ठाणे में 19 लोग घायल हुए हैं। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज करा रहे कुछ गोविंदाओं को गंभीर चोटें आई हैं।
बाल गोविंदा भी घायल
बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि मुंबई में घायल ‘गोविंदाओं’ में से 32 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 213 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है। दो बाल गोविंदा भी घायल हुए हैं। जिन्हें सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story