✕
काजूपाड़ा में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन
By EditorialPublished on
काजूपाड़ा में ज्ञानशाला दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। तेरापंथ भवन में मुख्य कार्यक्रम रखा गया, जिसका प्रारंभ बच्चों ने वंदना से किया। मुख्य प्रशिक्षक नीता सांखला ने स्वागत किया। मोबाइल डिटॉक्स पर बच्चों ने ड्रामा प्रस्तुत किया और कविता की भी प्रस्तुति दी।

x

मुंबई । काजूपाड़ा में ज्ञानशाला दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। तेरापंथ भवन में मुख्य कार्यक्रम रखा गया, जिसका प्रारंभ बच्चों ने वंदना से किया। मुख्य प्रशिक्षक नीता सांखला ने स्वागत किया। मोबाइल डिटॉक्स पर बच्चों ने ड्रामा प्रस्तुत किया और कविता की भी प्रस्तुति दी। दिव्या मेहता और प्रशिक्षिकाओं ने ज्ञानशाला गीत की प्रस्तुति दी। युवक परिषद् अध्यक्ष नरेश पगारिया, ज्ञानशाला संयोजक राकेश चौधरी, पूर्व मुख्य प्रशिक्षिका मोनिका कोठारी, प्रशिक्षिका सरोज चौधरी, अंकुर सिंघवी, हिम्मत कोठारी, साहिल धोका, नेहा गन्ना ने विचार रखे। आभार ज्ञापन प्रशिक्षिका दर्शिका भलावत ने किया। संचालन प्रशिक्षिका पूनम बागरेचा ने किया। प्रशिक्षिका अंजू चौधरी सक्रिय रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
