Anuvrat Award-Ratan Tata
मुंबई । अणुव्रत विश्व भारती द्वारा वर्ष 2023 के लिए "अणुव्रत पुरस्कार" (Anuvrat Award) उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को भेंट किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र सहित 1.51 लाख की राशि भेंट की गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष अविनाश नाहर, अणुविभा महामंत्री भीखम सुराणा, मुम्बई कस्टम कमिश्नर अशोक कोठारी, अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कुमार व सहमंत्री मनोज सिंघवी उपस्थित थे।
नाहर ने रतन टाटा को बताया कि अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण ने उनके प्रति मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। रतन टाटा ने आचार्य महाश्रमण का हार्दिक आदर व सम्मान व्यक्त किया।
Editorial

Editorial

Next Story