Kanya Mandal
मुंबई। श्रमण संघीय साध्वी विनयप्रभा मसा व साध्वी नमिताश्री मसा के सानिध्य में घाटकोपर कन्या मंडल (Kanya Mandal) का वार्षिक अधिवेशन (annual convention) आयोजित हुआ। सामायिक एवं नवकार महामंत्र पर आधारित गेम्स एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। साध्वी नमिताश्री मसा ने कहा कि कन्या मंडल ने कन्याओं को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। माता पिता गुरु के मार्गदर्शन में जिनशासन से जुड़े हुए सेवा कार्य करते रहें। अध्यक्ष सलोनी सिंघवी ने आभार व्यक्त किया। संचालन मंत्री विधि कोठारी ने किया। कोषाध्यक्ष नेहा डांगी सक्रिय रहीं। कार्यक्रम में नगरसेविका राखी जाधव, मेवाड़ संघ मुंबई अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा महामंत्री प्रकाश नाहर कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर उप प्रमुख किशनलाल परमार, सुरेश डी सिंघवी, प्रकाश कच्छारा, दिलीप पगारिया, ओमपकाश लोढ़ा, मेवाड़ महिला मंडल महामंत्री लीला खरवड़ कोषाध्यक्ष लीला सांखला जोन प्रभारी रेणु सांखला नैना वागरेचा, वनिता मेहता, टीना बोहरा मेवाड़ कन्या मंडल अध्यक्ष रिया सियाल महामंत्री खुशी पगारिया कोषाध्यक्ष हिनल बंबोरी उपस्थित थे। संघ अध्यक्ष हिम्मत रांका मंत्री कमलेश सिंघवी कोषाध्यक्ष रवि सोनी, डालचन्द्र सिंघवी, चांदमल कर्णावट, श्याम सिंघवी, विनोद पामेचा, मुकेश डांगी, गजेन्द्र सिंघवी विनोद हिंगड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिलपेश चीपड़ मंत्री दिनेश तातेड़, शैलेश रांका गणेश कोठारी मौजूद थे। यह जानकारी देवीलाल इटोदिया ने दी।
Next Story