✕
ज्ञानशाला दिवस पर निकाली रैली
By EditorialPublished on
माटुंगा, धारावी, वडाला, सायन ज्ञानशाला द्वारा ज्ञानशाला दिवस (Jnanashala Divas) पर रैली निकाली गई। ज्ञानार्थी, प्रशिक्षिकाओं और सभा सदस्य और महिला मंडल की सहभागिता रही।

x

मुम्बई। माटुंगा, धारावी, वडाला, सायन ज्ञानशाला द्वारा ज्ञानशाला दिवस (Jnanashala Divas) पर रैली निकाली गई। ज्ञानार्थी, प्रशिक्षिकाओं और सभा सदस्य और महिला मंडल की सहभागिता रही। सभाध्यक्ष बाबूलाल सिंयाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक धाकड़ एवं ललित धोका, सुनिल सिंघवी, मोहन कांकरिया के नमस्कार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षिका पंकज वडाला ने संचालन एवं स्वागत मुख्य प्रशिक्षिका लीला धाकड़ ने किया। रेखा धाकड़ और आशा सिंघवी ने विचार रखे। प्रशिक्षिका नयान धाकड़ ने आगामी प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। बच्चो ने नाटिका प्रस्तुत की। मोबाइल डिटॉक्स पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रशिक्षिका कांता ने आभार ज्ञापन किया। महिला मंडल मंत्री स्वीटी जैन आदि की उपस्थिति रही। यह जानकारी लीला धाकड़ ने दी।
Next Story
Related News
X

