✕
जूलर से साढ़े तीन लाख के स्वर्णाभूषण खरीदे और खाते में जमा कर दी ठगी की रकम, जूलर भी फंसा
By EditorialPublished on
अंधेरी के एक जूलर को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाये जाने की खबर है। इस ठगी के चलते जूलर का बैंक खाता ही फ्रीज कर दिया गया जिसमें ठगी के 3.55 लाख रुपये की रकम जमा हुई थी।

x

मुंबई। अंधेरी के एक जूलर को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाये जाने की खबर है। इस ठगी के चलते जूलर का बैंक खाता ही फ्रीज कर दिया गया जिसमें ठगी के 3.55 लाख रुपये की रकम जमा हुई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई को एक व्यक्ति जूलर की दुकान में दाखिल हुआ और उसे करीब 3.55 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण खरीदे थे। उसने जूलर को शाम तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था। जूलर को 3 लाख 55 हजार रुपये की यह रकम अपने बैंक खाते में प्राप्त भी हो गई थी। लेकिन जल्द ही उसका बैंक खाता गुजरात पुलिस ने फ्रीज कर दिया। जूलर के बैंक खाते में जो रकम आई थी, वह असल में एक साइबर ठगी के तहत प्राप्त रकम थी जो जूलर के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। जिस ग्राहक ने जूलर से स्वर्णाभूषण खरीदे थे, वह उसी साइबर क्राइम गैंग का एक सदस्य था। गुजरात पुलिस ने बताया कि चूंकि एक ठगी के मामले की रकम जूलर के इसी बैंक खाते में जमा हुई है, लिहाजा यह आपराधिक वारदात में लिप्त राशि होने के कारण खाते को फ्रीज कर दिया गया है। जूलर ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत सहार पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त को मीरा रोड और गोरेगांव में दो और जूलरों के साथ भी बिलकुल इसी तर्ज पर स्वर्णाभूषण लेकर ठगी की रकम खाते में ट्रांसफर करने के ठगी के मामले दर्ज हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
