✕
साइबर पुलिस बताकर लगाया 13 लाख का चूना
By EditorialPublished on
बैंक खाते से 20 करोड़ रुपये का गैर कानूनी लेन-देन होने का झांसा देकर ठगों ने साइबर पुलिस (cyber police) के नाम से एक व्यक्ति को 13.16 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने एनॉन मथ्थुशील प्यारेजी (39) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उन्हें वाट्सएप पर ऑडियो कॉल आया।

x

नागपुर। बैंक खाते से 20 करोड़ रुपये का गैर कानूनी लेन-देन होने का झांसा देकर ठगों ने साइबर पुलिस (cyber police) के नाम से एक व्यक्ति को 13.16 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने एनॉन मथ्थुशील प्यारेजी (39) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उन्हें वाट्सएप पर ऑडियो कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया और सारी बातें ध्यान से सुनने को कहा। आरोपी ने एनॉन को बताया कि उनके आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 20 करोड़ रुपये इललीगल व्यवहार हुआ है।
इस प्रकरण की गोपनीय जांच साइबर क्राइम डिपार्टमेंट मुंबई द्वारा की जा रही है। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी होगी और जेल जाना पड़ेगा। एनॉन ने स्थानीय पुलिस थाने जाकर जांच करने की बात कही तो आरोपी ने ऐसा करने पर मामला बिगड़ने की जानकारी दी। उसने कहा कि किसी को कुछ नहीं बताना है। सारी जांच उनके स्तर पर ही निपट जाएगी। इसके बाद आरोपी ने एसबीआई खाते में रकम के बारे में पूछा। एनॉन के इस खाते में ज्यादा पैसे नहीं थे।
आरोपी ने किसी भी तरह 50,000 रुपये का इंतजाम करने को कहा। एनॉन ने अपनी मां से 50 हजार रुपये लेकर खाते में जमा किए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें स्काइप एप, योनो एसबीआई एप और योनो लाइट एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहा। इसका पासवर्ड एनॉन को याद नहीं था। आरोपियों ने खुद पासवर्ड देने की जानकारी दी। यह पासवर्ड डालने पर लॉगइन भी हो गया।
एनॉन से ओटीपी लेकर 16 टांजेक्शन किए और मां का एफडी अकाउंट तुड़वाकर 13.16 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांस्फर कर लिए। ठगी का पता चलने पर एनॉन ने सदर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
