✕
डोंबिवली में पद्मावती आराधना
By EditorialPublished on
डोंबिवली कल्याण उपसंघ में साध्वी कुमुदलता मसा, महाप्रज्ञा मसा, पद्मकिर्ति मसा, राजकीर्तिजी मसा के सानिध्य में पद्मावती आराधना (Padmavati worship) का क्रम जारी है।

x

मुंबई। डोंबिवली कल्याण उपसंघ में साध्वी कुमुदलता मसा, महाप्रज्ञा मसा, पद्मकिर्ति मसा, राजकीर्तिजी मसा के सानिध्य में पद्मावती आराधना (Padmavati worship) का क्रम जारी है। संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डाँगी ने बताया कि साध्वी राजकिर्ति मसा ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन की डायरी के पहला पन्ना जन्म है। अंतिम पन्ना मृत्यु है। बीच के पन्नों को हमे अच्छे कार्यो से भरना है तभी जीवन सार्थक होगा। साध्वी महाप्रज्ञा मसा ने गीत की प्रस्तुति दी। साध्वी कुमुदलता ने परिग्रह से पार होने, संग्रह के साथ साधन की बात कहते हुए कहा कि हम सभी को 84 के चक्कर से पार होना है और उसका एक मात्र उपाय है भगवान की शरण लेना। साध्वी पदमकीर्ति ने सिद्दी तप आराधना की व्यवस्था पर प्रकाश डाला। बाबुलाल राकां, अशोक राकां, महावीर लुणावत आदि सक्रिय रहे। संचालन धर्मेन्द्र मादरेचा ने किया।
Next Story
Related News
X

