Health camp
मुंबई। उपसंघ वाशी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेवाड संघ स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में हुआ। समिति संयोजक संजय सिंयाल, सहसंयोजक मनिष पिपाडा के अनुसार श्रमणसंघीय सलाहकार राम मुनि व विकास मुनि के मार्गदर्शन व अचलगच्छ जैन संघ के संत उदय रत्न मसा गुण वल्लभ मसा के सानिध्य में 96 लोगों ने रक्तदान किया।आयोजन सहयोगी केलाश बडोला विकास तलेसरा, विकास सिसोदिया का सम्मान किया गया। संघ संरक्षक भंवरलाल बोहरा, नारायण सिंयाल, नवरत्न बाफना, संघ अध्यक्ष जयप्रकाश बोहरा, मंत्री संजय चिप्पड़, कोषाध्यक्ष अशोक खरवड़, रेखा चौहान, लता सिंयाल, सपना संचेती, दीपक बड़ोला, कल्पेश कोठारी, महेन्द्र सुराणा, रिया पामेचा, हनी खरवड़, श्रुति लोढ़ा तेरापंथ समाज अध्यक्ष पंकज चंडालिया, पवन परमार, अमित आंचलिया, नितु चोरडिया मौजूद रहे। यह जानकारी राकेश खाब्या व विवेक पीपाड़ा ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story