✕
महिला डॉक्टर से हाथापाई और गाली गलौज
By EditorialPublished on
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मुंबई से भी एक ऐसी घटना की कोशिश सामने आई है। मुंबई के साठे नगर इलाके में एक महिला डॉक्टर को कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर की तरह हाल भुगतने की धमकी दी गई है।

x

मुंबई। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मुंबई से भी एक ऐसी घटना की कोशिश सामने आई है। मुंबई के साठे नगर इलाके में एक महिला डॉक्टर को कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर की तरह हाल भुगतने की धमकी दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, साठे नगर में पीड़ित डॉक्टर के क्लीनिक के सामने दोपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पीड़ित डॉक्टर ने एक बच्चे को जोर से डाटा। इसके बाद बच्चा अपने साथ 3 महिलाओं को लाया और पीड़ित महिला डॉक्टर के साथ हाथपाई और गाली गलौज किया।
इसी दौरान एक आरोपी ने पीड़िता डॉक्टर को कोलकाता जैसे घटना की धमकी दे डाली। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक समेत तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 346/2024, 118(1), 115(2), 74, 79, 351(2), 352, 324(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों के नाम बताएं हैं।
Next Story
Related News
X

