✕
नेरूल के दो इस्टेट एजेंट में से एक का शव बरामद, दूसरे का कोई पता नहीं
By EditorialPublished on
रायगड़ पुलिस को नेरूल के दो गुमशुदा रियल इस्टेट एजंट (estate agents) में से एक का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया है। पेण तालुका में गागोडे गांव से यह शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम सुमित जैन (38) है जबकि आमिर खानजादा (42) का अभी तक कोई पता नहीं है।

x

नवी मुंबई। रायगड़ पुलिस को नेरूल के दो गुमशुदा रियल इस्टेट एजंट (estate agents) में से एक का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया है। पेण तालुका में गागोडे गांव से यह शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम सुमित जैन (38) है जबकि आमिर खानजादा (42) का अभी तक कोई पता नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों एक प्रॉपर्टी सौदे के लिये रायगड़ के लिये निकले थे। उनकी कार मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के पास लावारिस पाई गई है। कार में खून के धब्बे पाये गये हैं। कार की पिछली खिड़की पर दो गोलियों के निशान मिले हैं।
जैन और खानजादा दोनों कार से बुधवार की रात को रायगड़ के लिये रवाना हुये थे। खानजादा एनसीपी का कार्यकर्ता है। लेकिन वे लौटकर नहीं आये और उनका फोन भी बंद था। उनके परिवारों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
चूंकि कार में जीपीएस सिस्टम था, लिहाजा पुलिस ने कार को खालापुर पुलिस स्टेशन में बरामद कर लिया। नवी मुंबई पुलिस और रायगड़ पुलिस की विभिन्न टीमों को इन दोनों की तलाश के लिये तैनात किया गया है। डीसीपी जोन-1 के पंकज दहाणे ने बताया कि इस जांच के लिये 12 टीमें गठित की गई हैं जिनमें क्राइम ब्रांच भी शामिल है। जैन का शव तो मिल गया लेकिन खानजादा का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने संबंधित मार्ग और क्षेत्र के करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। दोनों जिस कार में गए थे, वह कार एक्सप्रेसवे के मुंबई दिशा में करीब 100 फीट दूर पाई गई है। पुलिस को जैन का शव कार से करीब 15 किमी दूर मिला है। लिहाजा पुलिस को अभी तक कोई सही सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस खोजी कुत्तों, फोरेंसिक टीम और अपने खुफिया नेटवर्क की सहायता से खानजादा को तलाशने में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
