✕
मुख्यमंत्री की जोधपुर इंटरसिटी में जनसुनवाई, यात्रियों से लिया फीडबैक
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि पूर्व सीएम जोधपुर से रहे हैं, ऐसे में बजट तैयार करने के दौरान मन में सवाल था कि जोधपुर को ज्यादा कुछ देने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन, बजट में सुझाव पढ़कर हैरान रह गया। यहां लोगों की समस्या पर ध्यान दिया ही नहीं गया।

x

जोधपुर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि पूर्व सीएम जोधपुर से रहे हैं, ऐसे में बजट तैयार करने के दौरान मन में सवाल था कि जोधपुर को ज्यादा कुछ देने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन, बजट में सुझाव पढ़कर हैरान रह गया। यहां लोगों की समस्या पर ध्यान दिया ही नहीं गया। सीएम रविवार को जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनिम जुबली समापन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। सीएम ने जयपुर से जोधपुर का सफर इंटरसिटी ट्रेन में चेयर कार से किया। सफर के दौरान उन्होंने ट्रेन में जनसुनवाई भी की। वे आम पैसेंजर्स से अलग-अगल कोच में जाकर मिले और उनसे सरकार के कार्यों को लेकर फीडबैक भी लिया।
सुबह 5 बजे जयपुर से निकले सीएम।
जोधपुर जाने के लिए सीएम सुबह 6 बजे जयपुर जंक्शन से रवाना हुए। इंटरसिटी ट्रेन के अलग - अलग डिब्बों में वे यात्रियों से मिले। उन्होंने सीएम । को अपनी समस्याएं बताई। साथ राजस्थान सरकार की योजनाओं को लेकर अपने सुझाव भी दिए। । युवाओं ने मुख्यमंत्री 3941. के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान फुलेरा, नावां, कुचामन, मकराना, डेगाना और मेड़ता स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जोधपुर स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीएम को रिसीव किया।
बजट की कांग्रेस ने सराहना की- सीएम
ट्रेन में सीएम भजनलाल ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है। समस्याओं को सुनने से ही वास्तविकता का पता चलता है। वास्तविकता इसलिए आवश्यक है कि उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने विपक्ष के निशाने पर रहने के सवाल पर कहा कि वे अंतरात्मा में आंकलन करते तो खुद महसूस करते है कि चीजें अच्छी हो रही हैं। आपने बजट में देखा कि कांग्रेस के लोगों ने इसकी सराहना की। किसी ने खुले में की तो किसी ने दबी जुबान से की।
बोले- सोचा था जोधपुर को ज्यादा देना नहीं पड़ेगा
सीएम भजनलाल शर्मा ने दोपहर 12 बजे जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्र.म. मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी को सुना। इसके बाद कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम ने जोधपुर के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब वह बजट तैयार कर रहे थे। उस समय सन से था कि जोधपुर और जोधपुर संभाग से पूर्व सीएम रहे हैं। ऐसे में जोधपुर संभाग को ज्यादा कुछ देने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन बजट के दौरान जिस तरह से विकास को लेकर सुझाव व शिकायतें आई तो में खुद भी हैरान था। जोधपुर में समस्या वैसी की वैसी बनी हुई है। यहां लोगों की समस्या पर ध्यान दिया ही नहीं गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
