Health camp Ghatkopar
मुंबई। श्रमण संघीय साध्वी विनयप्रभा मसा एवं साध्वी नमिताश्री मसा के सानिध्य में घाटकोपर में मेवाड़ संघ मुंबई की स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साध्वीवृन्दों समेत 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। स्वास्थ्य समिति संयोजक संजय सियाल, सहसंयोजक मनीष पीपाड़ा, गजेन्द्र सिंघवी, इंद्रमल बाफना, नवल सिंयाल का मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष हिम्मत रांका, मंत्री कमलेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष रवि सोनी, डालचंद्र सिंघवी, चांदमल कर्णावट, नाथूलाल खरवड़, प्रकाशचंद्र कच्छारा, महेंद्र पीपाड़ा, श्याम सिंघवी, दिनेश सिंघवी, अशोक चोरड़िया, धर्मचंद पामेचा, मनसुख पामेचा, सुगनेश आंचलिया, गजेन्द्र माण्डावत, रोशनलाल चपलोत, महिला मंडल अध्यक्ष स्नेहलता सिंघवी, मंत्री लीला चोरड़िया, कोषाध्यक्ष मोनिका नाबेड़ा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिलपेश चीपड, मंत्री दिनेश तातेड़, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र बोकड़िया, शैलेश रांका, गौरव मादरेचा, विजय संचेती, हरीश मान्डोत, नमन नाबेड़ा, कन्या मंडल अध्यक्ष सलोनी सिंघवी, मंत्री विधि कोठारी, कोषाध्यक्ष नेहा डांगी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Next Story