Gatodji Bavji
मुंबई। गातोड़जी मानव सेवा ट्रस्ट मुंबई द्वारा 27 अगस्त को गातोड़जी बावजी (Gatodji Bavji) का 1078 वां जन्मोत्सव हनुमान टेकडी कोलीवाड़ा में मनाया जाएगा। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र हपावत ने बताया कि कार्यक्रम में सेमारी पीठाधीश्वर पन्नालाल उर्फ फलाहारी महाराज का सानिध्य रहेगा। प्रातः श्री गोगाजी बावजी की आराधना एवं पंडित प्रभाशंकर पंड्या मंत्रोच्चारण विधि से विश्व शांति महायज्ञ संपन्न करायेंगे। रात्रि में भजनों की प्रस्तुति मुंबई सत्संग मंच द्वारा होगी। ट्रस्ट द्वारा कैंसर पीड़ित मरीजों के साथ सर्वधर्म समाज के भक्तजन महा प्रसाद का धर्म लाभ लेंगे। जन्मोत्सव सफल बनाने ट्रस्ट के समस्त कार्यकर्ता सक्रिय है। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story