✕
रीनोग्रिट किडनी रोगों के लिए प्रभावशाली उपचार
By EditorialPublished on
देश में एक अफवाह फ़ैलाने का प्रयास किया गया कि आयुर्वेदिक दवाइयों से किडनी खराब (kidney diseases) होती है।

x

हरिद्वार। देश में एक अफवाह फ़ैलाने का प्रयास किया गया कि आयुर्वेदिक दवाइयों से किडनी खराब (kidney diseases) होती है। परन्तु, आयुर्वेदिक औषधि रीनोग्रिट (Renogrit treatment) ने न केवल कैंसर की एलोपैथिक दवा सिसप्लेटिन से खराब हुए किडनी को ठीक किया अपितु किडनी सेल्स पर पड़ने वाली ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी ठीक किया। अमेरिका की प्रसिद्ध रिसर्च जर्नल नेचर प्रकाशन का वैज्ञानिक रिपोर्ट में यह कहा गया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद के विभिन्न ग्रंथों में किडनी रोगों की औषधियों का वर्णन है और पुरातन समय से ही इन रोगों का उपचार प्रभावकारी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद ही सत्य है, यह एक तथ्य है, क्योंकि अनुसन्धान का प्रमाण है।
Next Story
Related News
X

